बोरई में 5 लाख की लागत से सीएससी अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू

By.चैंन सिंह गहने


धमतरी। जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम बोरई में ग्रामीणों की सुविधा के लिए करीब 5 लाख रुपये की लागत से सीएससी अटल डिजिटल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय एवं ऑनलाइन सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।
अटल डिजिटल सेवा केंद्र में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, आधार संबंधी सेवाएं, नगद निकासी एवं जमा, राशि ट्रांसफर, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि एवं पेंशन योजना की राशि निकासी, केवाईसी, बिजली बिल भुगतान, जीवन सामान्य एवं कृषि बीमा, पैन कार्ड के आवेदन, सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन सहित विभिन्न ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच माखनलाल सलाम के करकमलों से आंगनबाड़ी भवन का भी लोकार्पण किया गया। ग्रामीणों ने डिजिटल सेवा केंद्र शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें छोटी-छोटी ऑनलाइन सेवाओं के लिए दूर के शहरों या कस्बों में नहीं जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर उपसरपंच गुमान सिंह समरथ, मिश्रीलाल नेताम, मनोज मरकाम, गायता फूलसिंग, साक्षी झाड़ुराम, कंचन, सुरेशकुमार समरथ, राजेशकुमार मरकाम, दिनेशकुमार मरकाम, गायत्रु समरथ सहित सीएससी संचालक जगन झाकर एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।