पड़वानी गायिका पूनम सिन्हा की प्रस्तुति का श्रद्धालुओं ने उठाया आनंद
By.चैन सिंह गहने

नगरी। नगरी विकासखंड के ग्राम मैनपुर में नवयुवक गणेश समिति मैनपुर के तत्वावधान में पड़वानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पड़वानी गायिका पूनम सिन्हा ने अपनी प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान पड़वानी गायिका पूनम सिन्हा ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेंद्र कुमार नेताम सहित देवसिंह ध्रुव, गुलशन ध्रुव, अशोक कुमार ध्रुव, देवकुमार ध्रुव तथा नवयुवक गणेश समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

