by.चैन सिंह गहने

नगरी। विकासखंड नगरी के ग्राम बोराई में विकास देवांगन के नए पेट्रोल पंप का 22 सितंबर को शुभारंभ किया गया। पेट्रोल पंप शुरू होने से बोराई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब पेट्रोल-डीजल के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
पेट्रोल पंप के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में ठाकुर प्रफुल्ल चंद समरथ, सरपंच माखनलाल सलाम, सुरेंद्र कुमार नेताम, जनपद सदस्य सोनराज वट्टी सहित बोराई थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
इस अवसर पर दुर्योधन नेताम, वीरेंद्र यादव, बीजू मरकाम, तुलसी यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेट्रोल पंप शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे आवागमन और दैनिक जरूरतों के लिहाज से सुविधाजनक बताया।
