By.चैन सिंह गहने
धमतरी। बोरई। साइबर जागरूकता अभियान के तहत नगरी विकासखंड के ग्राम बोरई स्थित शासकीय हाई स्कूल में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को समय पर विद्यालय आने और अनुशासन का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा गुड टच और बैड टच के बारे में भी जानकारी दी। साइबर अपराध होने की स्थिति में सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।
अभियान के दौरान थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव ,एस आई फरसराम निषाद, आरक्षक डोमेद्भ ओट्टी, सीएस गहने सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस द्वारा विद्यालयों में लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशा और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
