
अविनाश वाधवा
तिल्दा-नेवरा। नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ संगठन की गतिविधियों, क्षेत्रीय विषयों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। तीनों नेताओं ने कहा कि श्री देव का मार्गदर्शन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और उनके नेतृत्व में पार्टी लगातार जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
नवीन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एवं विकास सुखवानी ने उनके जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वे स्वस्थ होकर जल्द ही उसी उत्साह और ऊर्जा के साथ संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
मुलाकात के दौरान आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण माहौल रहा। नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
