by. चैन सिंह गहने

धमतरी। जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम मैनपुर में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नारियल, अगरबत्ती एवं फूल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मन्नतें मांगीं।
जन्माष्टमी के अवसर पर गांव में धार्मिक माहौल बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षण हरिराम ध्रुव, सुरेंद्र कुमार नेताम, देव सिंह ध्रुव, अमर सिंह मरकाम, रमेश कुमार नेताम, घासराम मरकाम, प्रताप सिंह नेताम, गोवर्धन ध्रुव, बुधराम ध्रुव एवं हराम पटेल सहित अन्य लोगों की भूमिका रही।
वहीं पुजारी समारू राम नेताम ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार नेताम, उपाध्यक्ष गजेंद्र कुमार पटेल, सचिव हरीश कुमार साहू और कोषाध्यक्ष नंदकिशोर ध्रुव सहित ग्रामीण व्यवस्था से जुड़े भुलेश्वर सिंह साहू, सुरेंद्र कुमार डहरे, बुधराम ध्रुव, अशोक कुमार ध्रुव, श्रवण कुमार ध्रुव और ईश्वर लाल यादव समेत आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
