मैनपुर में मनाई गई राजा गुरु बालक दास बाबा की जयंती, बताए उनके मार्ग पर चलने का संदेश

By. चैन सिंह गहने

नगरी। विकासखंड नगरी के ग्राम मैनपुर में सतनामी समाज द्वारा राजा गुरु बालक दास बाबा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बाबा के जीवन एवं उनके विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजा गुरु बालक दास बाबा के आदर्श और विचार समाज को एकता, समानता एवं सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम में सतनामी समाज ब्लॉक नगरी के अध्यक्ष विष्णु कुमार टंडन, अध्यक्ष चैन सिंह गहने, उपाध्यक्ष उधोराम बेर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण घृतलहरे, सचिव बसंत कुमार चतुर्वेदी सहित यशवंत कुमार चेलक, बुधराम सेवई, रमेश कुमार टांडिया, सुरेंद्र कुमार डायरे, देवेंद्र घृतलहरे, चुन्नीलाल बेर, संदीप कुर्रे और राजेश कुमार टांडिया** समेत समाज के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।