अंधेरे में रात्रिचर जीवो तथा असामाजिक तत्वों का खतरा
by.अविनाश वाधवा

तिल्दा नेवरा कोटा मुख्य मार्ग स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय के पास लगा स्ट्रीट लाइट लगभग पिछले 14 दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इस समस्या पर संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने प्रकाश डालते हुए कहा कि आम नागरिकों का 24 घंटे दिन और रात सुलभ शौचालय में आना-जाना लगा रहता है साथ ही आगे गली राम नगर में साहू कोचिंग व कश्यप कोचिंग जैसे शिक्षण संस्थान है जहां छात्र-छात्राओं का प्रतिदिन आवागमन रहता है। ऐसे में सड़कें अंधेरा ग्रस्त होने के कारण रात्रिचर जीवो तथा असामाजिक तत्वों से भी खतरा बना रहता है। चौहान ने आगे कहा कि सुलभ शौचालय के ठीक आगे मुख्य मार्ग वार्ड नंबर 11 में भगवान शिव जी के मंदिर कुमार सिंह चौहान घर के पास का स्ट्रीट लाइट भी पिछले कुछ दिनों से बंद है।
जल्द सुधारने की मांग
अतः चौहान ने नगर पालिका प्रशासन एवं बिजली विभाग से अनुरोध किया है कि तत्काल स्ट्रीट लाइट का सुधार किया जाए।
