
वीरेन्द्र साहू तिल्दा-नेवरा:- अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट संयंत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, बच्चों की फैशन ड्रेस, मटका फोड़, दही लूट सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से फंक्शन हेड राजीव सिंघल, फंक्शन हेड सुनंदा बासु, अशोक मिश्रा, विवेक बघेल, अभिषेक तेवतिया, नितेश शर्मा, हेमंत साहू, अजय चतुर्वेदी, मनोरंजन ढल एवं ब्रजेश पटेल सहित संयंत्र के अधिकारी-कर्मचारी, कॉलोनीवासी एवं क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बच्चों के लिए फैशन ड्रेस एवं मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई,इस दौरान बालकृष्ण की बाल-लीलाओं को याद करते हुए पूरा गांव भक्ति में डूबा रहा।
उत्सव की शुरुआत स्थानीय पुरोहित ने की। उन्होंने विधि-विधान से विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहित ने भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान की महाआरती उतारी।
युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की टोलियों ने भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए। उन्होंने नृत्य भी किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।महाआरती के पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा दही लूट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन की सफलता में अल्ट्राटेक बैकुंठ के अधिकारियों, कर्मचारियों, कॉलोनीवासियों एवं क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
